रांची, जुलाई 1 -- रांची। डॉक्टर होना सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि एक चुनौतीपूर्ण वचनबद्धता है। युवा डॉक्टरों को डॉ विधानचंद्र राय की तरह जवाबदेही पूरी कर डॉक्टरी पेशे का सम्मान बचाये रखने के लिए पहल करनी होगी। वर्तमान में डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। इसे बनाये रखने का दारोमदार सभी डॉक्टरों पर है। डॉक्टर्स डे हम डॉक्टरों को अपनी चिकित्सकीय जिम्मेदारी को पुनर्जीवित करने का अवसर देता है। सारे डॉक्टर जब अपने चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत करते हैं तो उनके मन में नैतिकता और जरूरतमंदों की मदद का जज्बा होता है, जिसकी वे कसम भी खाते हैं। इसके बाद कुछ लोग इस विचार से पथभ्रमित होकर अनैतिकता की राह पर चल पड़ते हैं। डॉक्टर्स डे के दिन डॉक्टरों को यह मौका मिलता है कि वे अपने अंतर्मन में झांके, अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.