पीलीभीत, अगस्त 15 -- पीलीभीत। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद शारदा और देवहा नदियां उफान पर आने लगी है। बनवसा बैराज से शारदा नदी में 1.67 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि शारदा नदी की स्थिति अभी सामान्य है लेकिन देवहा नदी में डयूनीबैराज से 47 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। जिससे देवहा नदी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नानकसागर डैम से भी डयूनीडैम में 12 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने देवहा नदी से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया है। बुधवार को डयूनीबैराज से देवहा नदी में 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद देवहा नदी पूरे उफान पर आ गई है। इसी तरह नानक सागर डैम से भी डयूनीबैराज में छोड़ा गए 12 हजार क्यूसेक पानी भी देवहा नदी में आया। देवहा नदी में पान...