पीलीभीत, अगस्त 30 -- पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद डैम से पानी छोड़े जाने के बाद शारदा और देवहा नदियां उफ गई हैं। बनवसा बैराज से शारदा नदी में 1.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। देवहा नदी में भी डयूनीडैम से 22 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। पानी छोड़े जाने के बाद शारदा और देवहा नदियां उफान पर हैं। हालांकि अभी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। शारदा नदी कटान कर रही है। नानकसागर डैम से भी डयूनीडैम में एक हजार चार सौ क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। शुक्रवार को डयूनीडैम से देवहा नदी में 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद देवहा नदी पूरे उफान पर आ गई है। इसी तरह नानक सागर डैम से भी डयूनीडैम में छोड़ा गया एक हजार चार सौ क्यूसेक पानी भी देवहा नदी में आया। देवहा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद नदी से सटे गांवों में बाढ़ ...