बोकारो, दिसम्बर 29 -- तेनुघाट। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल उलगड्डा में 26 एवं 27 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक सुरेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरूआ कराई गई। निदेशक ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और विकसित होता है। विद्यालय के शिक्षकों में गोविंद यादव, समीर नायक, गोवर्धन रविदास, रवि कुमार, नफीस अंसारी, जितेंद्र यादव, कमलनाथ टुडू, दीपक कुमार ठाकुर व नितेश कुमार तथा शिक्षिकाओं में अनुपमा, अन्नु, अनिता, शालिनी, तनुजा, पूनम, सुरभि, खुशी आदि के सहयोग से खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। 15. डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता के दौरान सभी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...