मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गुरूवार की दोपहर 01 से 2.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने, जेनरेटर से भी विद्युत आपूर्ति नहीं होने और कम्प्यूटर के यूपीएस का बैकअप नहीं रहने के कारण भाव्या ऐप से मरीजों का पुर्जा नहीं निकल पाने के कारण मरीजों का इलाज बाधित रहा। इस दरम्यान काफी संख्या में मरीजों और परिजनों की भीड़ इमरजेंसी वार्ड में जमा हो गई। पुर्जा नहीं निकल पाने के कारण इलाज नहीं करा पा रहे मरीज के परिजन हल्ला करने लगे। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डा.हर्षबर्द्धन ने इसकी जानकारी अस्पताल उपाधीक्षक और सिविल सर्जन को दी। इस बीच करीब ढाई बजे ग्यारह हजार में आए फाल्ट को ठीक कर विद्युत आपूर्ति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.