फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बिहार के एक भट्ठा मजदूर की हालत गंभीर थी। इसको देखते हुये डॉक्टर ने प्रथम उपचार किया और हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। डेढ़ घंटे तक एंबुंलेंस नही आयी इससे बीमार छटपटाता रहा। डॉक्टर के नाराज होने पर एंबुलेंस पहुंची औरबीमार को सैफई लेकर रवाना हुयी। बिहार प्रांत के हसनपुर निवासी बहादुर नवाबगंज क्षेत्र के बीरपुर भट्ठे पर काम करते हैं। सुबह को मजदूर की हालत बिगड़ी। उसे उल्टियां होने लगीं। इस पर उसके परिवार के लोग नवाबगंज सीएचसी लेकर गये जहां से उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोपहर 1 बजे के करीब बीमार को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने इलाज किया। उसकी हालत गंभीर थी। उसे रेफर कर दिया गया। इस बीच जब एंबुलेंस को काल की गयी तो एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। ऐसे में बीमार इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.