जहानाबाद, अगस्त 10 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ की जा रही छापेमारी के क्रम में शनिवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने 10 लोगों की गिरफ्तारी की। बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब जब्त किया। रविवार को एसपी विनीत कुमार के हवाले सेवयह जानकारी दी गयी। पुलिस के अनुसार शराब के खिलाफ ग्रामीण इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। अवैध धंधा करने वालों ने खेत बधार व महादलित टोले में गैलेन और जर्किनों में करीब डेढ़ क्विंटल जावा महुआ छुपाकर रखा हुआ था जिसे जमीन से उखाड़कर नष्ट किया गया। यह भी बताया गया है कि गिरफ्तार 10 लोगों में छह के विरूद्ध पूर्व से थाने में अपराधिक मामला दर्ज था। पुलिस उनकी तलाश कर रही थीं। चार की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.