कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार सदर प्रखंड के डेहरिया पंचायत में टीबी उन्मूलन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पंचायत के मुखिया राम अवतार सिंह के द्वारा टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 के लिए डेहरिया पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किए जाने के उद्देश्य से चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पंचायत में कुल 1254 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 217 संभावित टीबी मरीजों की जांच कराई गई। वर्तमान में डेहरिया पंचायत में चार टीबी मरीजों का इलाज नियमित रूप से चल रहा है, जिन्हें पोषण सहयोग के रूप में फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और मरीजों को पोषण सहयोग देने का संदेश दिया गया।

हिंदी...