नई दिल्ली, अगस्त 12 -- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन वे अभी भी टी20 सर्किट में एक्टिव हैं। वे अलग-अलग टी20 लीग्स में खेल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और विराट कोहली का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप 5 में पहुंच गए हैं और विराट कोहली टॉप 5 से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के ओपनर डेविड वॉर्नर ने यह उपलब्धि इंग्लैंड में चल रही द हंड्रेड प्रतियोगिता के दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ अपनी टीम लंदन स्पिरिट्स के मैच के दौरान हासिल की। द हंड्रेड लीग के स्टैट्स भी टी20 प्रोफेशनल क्रिकेट में शामिल किए जाते हैं। इस मैच के दौरान, वॉर्नर ने 51 गेंदों में 12 चौकों और एक छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.