नोएडा, जनवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टर डेल्टा-वन व अल्फा-टू के कुछ घरों में शनिवार को भी दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत मिली है। इसकी शिकायत सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई है। इन दो सेक्टरों में तीन दिनों में दूषित पेयजल पीने से 130 लोगों के बीमार होने की शिकायत है। सेक्टर अल्फा-टू सेक्टर जी ब्लाक में रहने वाली संजू गौतम ने बताया कि शनिवार को उनके घर के साथ एक अन्य घर में दूषित पेयजल की आपूर्ति हुई। वहीं सेक्टर डेल्टा वन में भी शिकायत मिली है। इंदौर की घटना के बाद शहर के लोग दूषित पेयजल को लेकर डरे हैं। सेक्टर डेल्टा-टू आरडब्ल्यूए के महासचिव आलोक नागर का कहना है कि दूषित जलापूर्ति होने से त्वचा संबंधी दिक्कत भी हो रही है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सेक्टरों...