छपरा, जून 4 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के खानपुर खजौता व भगवानपुर के बीच एक बाइक सवार ने अधेड़ को जबरदस्त तरीके से ठोकर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे दिघवारा उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां से उसे गंभीर स्थिति में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय रमन राम खजौता गांव का रहने वाला था। घटना बुधवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार वह अपना खेत देखने पैदल ही जा रहा था। तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ठोकर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में रुदन क्रंदन मच गया है। समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.