छपरा, अक्टूबर 13 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के इटवा महेशिया में पूर्व के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष की रिंकी देवी,उसका देवर अजीत कुमार व दूसरे पक्ष की आशा देवी शामिल हैं। सभी का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दोनों के फर्द बयान पर पुलिस ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में एक पक्ष की रिंकी देवी ने दूसरे पक्ष पर मारपीट के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दोनों ने अपने-अपने फर्द बयान में कुल 11 लोगों को नामजद किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.