पटना, मई 31 -- पटना, कार्यालय संवाददाता। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय, संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान में विश्व दुग्ध दिवस की पूर्व संध्या पर इस बार थीम लेट्स सेलिब्रेट द पावर ऑफ डेयरी पर कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने किया। कुलपति ने कहा कि डेयरी सेक्टर किसानों की आजीविका का सशक्त माध्यम है। आम जनता के पोषण में भी इसका अहम योगदान है। उन्होंने जेनेटिक अपग्रेडेशन, नस्ल सुधार और उत्पादकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कुलपति ने भैंस के दूध को अधिक पौष्टिक बताते हुए कहा कि इसमें 25 प्रतिशत कम पानी होता है। इससे बनने वाले उत्पाद अधिक मात्रा में प्राप्त होते हैं। संस्थान द्वारा तैयार की गई दूध जांच किट जैसे आविष्कारों के जरिए उपभोक्ताओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सकता ह...