उरई, फरवरी 15 -- उरई। शहर के राजेंद्र नगर निवासी 44 वर्षीय अटल सिंह पाल पर रविवार सुबह चार लोगों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। अटल सिंह पाल ने बताया वह श्याम नगर की छुटकन चाट वाली गली में दूध डेयरी की दुकान चलाते हैं। रविवार सुबह 10 बजे दुकान पर थे, तभी दो महिलाएं दो अन्य व्यक्तियों के साथ पहुंचीं और विवाद करने लगीं। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.