लखनऊ, अगस्त 20 -- माल, संवाददाता। माल इलाके में डेयरी संचालक इस्लामू ने 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे जमकर पीटा और फरार हो गया। पीड़िता के परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस्लामू जगती खेड़ा का रहने वाला है। वह दूध डेयरी चलाता है। किशोरी के मुताबिक मंगलवार रात वह शौच के लिए निकली थी। इस बीच उसे इस्लामू मिला। उसने छेड़छाड़ की और हाथ पकड़ाकर बाग में खींच ले गया। विरोध पर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकाते हुए फरार हो गया। घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घरवाले बुधवार को थाने पहुंचे आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.