अमरोहा, अक्टूबर 10 -- हसनपुर। चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर झकड़ी निवासी डेयरी संचालक के घर में नकब लगाकर 50 हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। गांव निवासी राजीव कुमार गांव में ही डेयरी चलाते हैं। साथ में उनकी किराना स्टोर की दुकान भी है। उनका घर नूरपुर रोड पर गांव के बाहरी छोर पर है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात वह परिवार समेत बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोरों ने घर में पीछे से नकब लगाकर कमरे में रखे 50000 रुपये व सोने की तीन अंगूठी व चांदी के आभूषण समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक का माल चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.