दरभंगा, मार्च 7 -- डेयरी व्यवसाय न केवल देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करता है, बल्कि रोजगार का भी प्रमुख स्रोत है। इस क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं। बढ़ती महंगाई के समय में डेयरी फार्म से जुड़े व्यवसायी मुश्किलों से घिरते जा रहे हैं। पहले जब दूध का कारोबार स्थिर था तब व्यापारी इसे लाभकारी और सम्मानजनक पेशा मानते थे। मेहनत से दूध-डेयरी का व्यापार शुरू करने वाले व्यापारी अब नुकसान की मार झेल रहे हैं। महंगाई के कारण दूध का उत्पादन और वितरण महंगा हो गया है। गाय और भैंसों के लिए चारा, दवाइयां और उनकी देखभाल का खर्च बढ़ गया है। पशु चारे की कीमत पहले से चार गुनी ज्यादा हो गई है। बढ़ती लागत के कारण व्यापारियों के लिए पशुपालन करना और दूध का उत्पादन जारी रखना मुश्किल हो गया है। दूध की बिक्री से उतना लाभ नहीं कमा पा रहे हैं, जितना पहले होता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.