मुंगेर, फरवरी 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि (इम्तेयाज आलम) जमालपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और महेशखूंट के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। पूर्व रेलवे मालदा प्रशासन ने जमालपुर मुंगेर रेलखंड पर चलने वाली 8 कोच वाली डेमू पैसेंजर की जगह 12 कोच वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने को लेकर कवायद तेज कर दी है। तथा शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या 4 (मुंगेरिया प्लेटफार्म) का विस्तारीकरण को लेकर निकाले गये टेंडर के अनुरूप निरीक्षण व मेजरमेंट भी शुरू हो गया। रेलवे ने इस मुंगेरिया प्लेटफार्म के डॉक लाइन का विस्तारीकरण के लिए करीब 52 लाख 53 हजार 96 रूपये खर्च करेगी। गौरतलब है कि जमालपुर मुंगेर रेलखंड की स्पीड 110 कर दी है, लेकिन पुरानी डेमू ट्रेन 60 की स्पीड ही चल रही है। मेमू ट्रेन की स्पीड 110 तक चलेंगी। वहीं अब आपको कम कोच वाली ट्रेन की कमी नहीं खलेगी। इस...