किशनगंज, जनवरी 29 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के डेमार्केट ओवर ब्रिज के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला का सोने का चैन छीन लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 65 वर्षीय वृद्ध महिला रूईधासा निवासी इति घोष डेमार्केट से दवाई लेकर डेमार्केट ओवर ब्रिज के पास साइबर कैफे जा रही थी। जब महिला ओवर ब्रिज के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवक बाइक से आगे बढ़ रहा था। जैसे ही महिला पहुंची तो बाइक पर बैठा युवक महिला को धक्का मारकर गले से चेन झपटा कर फरार हो गया। पीड़ित महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक दोनों बदमाश डुमरिया ओवर ब्रिज होते हुए आगे की ओर फरार हो गया। घटना के बाद महिला चिल्लाने लगी। तभी आसपास के लोग वहां जमा हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी लोगों को दी। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.