गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। एटीएम में लोगों को मदद करने का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर जालसाजों को सेक्टर-43 अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चंदन दुबे उर्फ दीपक निवासी गांव दुबोले जिला देवरिया (उत्तर-प्रदेश) व मुस्दिक अंसारी उर्फ लक्की निवासी गांव बिजवासन, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी चंदन दुबे उर्फ दीपक को रविवार नजदीक गांव डूंडाहेड़ा गुरुग्राम और आरोपी मुस्दिक को सोमवार को गांव बिजवासन, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। ▪️ पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से धोखाधड़ी से एटीएम बदलकर चोरी करने की एक अन्य वारदात को भी अंजाम देने का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट के द्वारा अलग-अलग अभियोग में जमानोत्तर अपराधी (बेल जंपर्स) भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.