संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में स्वास्थ्य विभाग क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को दवाओं के साथ -साथ उनकी सेहत पर भी ध्यान दे रहा है। ऐसे मरीजों को पौष्टिक भोजन मुहैया कराने के लिए स्वयं सेवी संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान में अधिकतर गरीब मरीजों को जोड़ा जा रहा है, जिन्हें स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से पोषण पोटली मुहैया कराई जा रही है। जिले में साढ़े तीन हजार टीबी के मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें डेढ़ हजार से अधिक मरीज बेहद गरीब परिवार से हैं। इन मरीजों की दवाओं के साथ ही सेहत को सुधारने का भी संचालित किया जा रहा है। गरीब मरीजों की सेहत सुधारने के लिए पोषण पोटली के रूप में पौष्टिक खाद्य पदार्थ वितरित किया जा रहा है। इससे मरीज...