एक संवाददाता, जनवरी 2 -- पूर्वी चंपारण के एक निजी नर्सिंग होम में गुरूवार को ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। ऑपरेशन के पहले एमआरआई जांच में यह बात सामने आयी थी कि महिला के पेट में कैंची है। जिसके बाद उसको ऑनन फानन में परिजनों ने ऑपरेशन के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मृतका महिला बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के झाझरा निवासी मणिभूषण कुमार की पत्नी ऊषा देवी(25) थी। मौत के बाद परिजन ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मृतका ऊषा को प्रसव के लिए मोतिहारी के एक महिला डॉक्टर के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण डॉक्टर के सलाह पर ऑपरेशन से महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसी समय डॉक्टर की लापरवाही के कारण मृतका के पेट में कैंची छूट गई। उसी समय से उसके पेट में दर्द होने लगा।जिसका इ...