फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला वन विभाग ने स्मार्ट सिटी को एक बार फिर से हरा भरा बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत वन विभाग की नर्सरी में पौध तैयार की जा रही है, जिन्हें मानसून में जिलेवासियों को वितरित किया जाएगा। इसके अलावा वन विभाग ने स्मार्ट सिटी में पौधे लगाने के लक्ष्य काे भी निर्धारित कर लिया है। इस बार डेढ़ लाख पौधे स्मार्ट सिटी में विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी में हर वर्ष वन विभाग द्वारा पौधे लगाए जाते हैं। पिछले वर्ष वन विभाग एक लाख पौधे विभिन्न स्थानों पर लगाए थे। इसके अलावा 50 हजार पौधे वितरित किए थे। वहीं एक लाख सीड्स बॉल अरावली वन क्षेत्रों में डाली गई थी। वहीं वन विभाग इस बार भी तैयारी शुरू कर दी है। इस का पौधे डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन डेढ़ लाख पौधों मे...