शाहजहांपुर, दिसम्बर 7 -- जैतीपुर विकासखंड मुख्यालय पर स्थित आधार केंद्र पिछले डेढ़ माह से बंद है। इसके कारण आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार कराने आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन 25 से 50 लोग अपने बच्चों के साथ आधार संबंधी कार्य के लिए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन केंद्र बंद होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ता है। वर्तमान में केवाईसी और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड में त्रुटि होने पर बच्चों के स्कूल एडमिशन भी नहीं हो पा रहे हैं। अभिभावक इन त्रुटियों को ठीक कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालय आते हैं, लेकिन केंद्र पर ताला लगा देखकर वापस लौट जाते हैं। ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को केंद्र के बंद होने का कारण या उसके खुलने की संभावित तिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.