महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान तौल अब जोर पकड़ने लगा है। डेढ़ माह में 23.15 फीसदी किसानों ने धान तौल कराया है। जिला प्रशासन तौल में छोटे किसानों को तरजीह दिला रहा है। इसमें करीब 96.19 फीसदी किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान भी हो चुका है। शेष के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले में दो लाख 28 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए शुरू में छह क्रय एजेंसियों के 126 क्रय केंद्रों बनाए गए थे। बाद में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 174 कर दिया गया। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों के धान तौल किए जा रहे हैं। धान तौल एक नवंबर से शुरू है। डेढ़ माह में 14039 किसानों से कुल 52785.569 मीट्रक टन धान खरीदा गया है जो लक्ष्य के सापेक्ष 23.15 फीसदी है। 96....