रामपुर, दिसम्बर 22 -- जनपद में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं। इन आपदाओं के चलते कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों की लागत भी नहीं निकल पाती है, जिससे वे आर्थिक बर्बादी के कगार पर पहुंच जाते हैं। ऐसे किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। किसान डेढ़ प्रतिशत मामूली प्रीमियम देकर फसलों का सुरक्षा कवच प्राप्त कर सकते हैं। प्रीमियम की बाकी की बड़ी धनराशि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार जमा करेगी। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि अब तक 1893 किसानों ने फसल बीमा करा लिया है। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक आपदा ओलावृष्टि, भू-स्खलन, जलभराव, बेमौसम/चक्रवाती वर्षा, आका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.