भदोही, अक्टूबर 27 -- उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में डेढ़ घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों पर दो एनकाउंटर हुए हैं। दोनों तरफ से गोलियं तड़तड़ाईं और दो वांछित पशु तस्करों को गोली मारने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मुठभेड़ रविवार को रात 10 बजे से साढ़े 11 बजे के बीच लगभग डेढ़ घंटे के अंतराल पर हुई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से पहले दिन में जिला प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सिटी थाना क्षेत्र के जमुंद इलाके में लगभग 10 मकानों में संचालित अवैध बूचड़खानों पर संयुक्त छापेमारी की थी। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान, पुलिस ने 36 गोवंश और करीब पांच क्विंटल...