फतेहपुर, फरवरी 7 -- विजयीपुर, संवाददाता।यमुनाा कटरी में अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से रायपुर भसरौल में स्थाई गौशाला कमोवेश बन कर तैयार है। लेकिन अभी छोटी मोटी कई खामियां होने के कारण हैंडओवर का इंतजार है। तकनीकी समिति ने जांच में मिली खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए है। विभाग का दावा है कि हैंडओवर होते ही वृहद गौशाला का संचालन शुरू कराया जाएगा। किसानों की समस्याओं को देखते हुए पशुपालन विभाग ने क्षेत्र के शिवकंठ का डेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से वृहद स्थाई गौशाला निर्माण कराया है। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गौशाला का शिलान्यास किया था। कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विभाग सहकारी संघ लिमिटेड ने गौशाला को बनाकर तैयार कर दिया है। कुछ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.