बलिया, फरवरी 9 -- बलिया, संवाददाता। शहर के भृगु मंदिर से सटे प्राचीन श्रीराम-जानकी (वनवासी भगवान) मंदिर का करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। इसके लिए रविवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हवन-पूजन कर सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री ने इसके ठीक सटे नाई समाज के राजा राम जी मंदिर का भी जायजा लिया। यहां समाज के लोगों की मांग पर उन्होंने एक सामुदायिक भवन व अन्य सुंदरीकरण कार्य को कराने का भरोसा दिया। मंत्री ने कहा कि वनवासी भगवान श्रीराम-जानकी मंदिर आजादी के पूर्व 14 नवंबर 1931 में म्युनिसिपल बोर्ड से पट्टे से प्राप्त जमीन पर लोगों के आपसी सहयोग से बनाया गया था। समय के साथ देखरेख के अभाव में मंदिर जर्जर होकर आज खंडहर में तब्दील हो गया है। हालात है कि मंदिर में प्रभु श्रीराम व माता जानकी जी टीन शेड व जर्जर भवन में रह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.