मुरादाबाद, मार्च 18 -- नया मुरादाबाद में बसावट बढ़ाने के लिए एमडीए उपाध्यक्ष ने एक और निर्णय लिया है। एमडीए के कर्मचारी और अधिकारियों को नया मुरादाबाद शिफ्ट किया जाएगा। इस संदर्भ में अप्रैल तक की डेट लाइन तय की गई है। आवासों के आवंटन की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। इस संदर्भ में कर्मचारियों और अधिकारियों को लिखित रूप में अवगत करा दिया है। विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 20 साल पहले नया मुरादाबाद योजना लांच की गई थी। उस समय एमडीए का कार्यालय व आवास आशियाना स्थित कालोनी में होते थे। नया मुरादाबाद योजना में बसावट बढ़ाने के लिए आशियाना स्थित एमडीए कार्यालय को नया मुरादाबाद शिफ्ट किया गया। अब कर्मचारियों और अधिकारियों को भी नया मुरादाबाद में शिफ्ट किया जाएगा। नया मुरादाबाद स्थित आवासों को रंग-रोगन कराकर पूरी तरह से तैयार करा दिया गया है। एमडीए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.