नोएडा, मार्च 28 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। डेटिंग ऐप पर दोस्त बनी महिला के कहने पर कंपनी के निदेशक ने मुनाफे के चक्कर में साढ़े छह करोड़ रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने निवेश करने के लिए दो करोड़ रुपये का लोन भी ले लिया। ठगी के बाद पीड़ित ने महिला का प्रोफाइल चेक किया तो वह फर्जी निकला। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-76 निवासी दलजीत सिंह ने पुलिस बताया कि वह दिल्ली स्थित कंपनी के निदेशक हैं। बीते साल दिसंबर में उनकी मुलाकात डेटिंग ऐप पर अनीता से हुई। अनीता ने बताया कि वह हैदराबाद की रहने वाली है। बातचीत करते-करते दोनों की दोस्ती हो गई। महिला ने दलजीत का विश्वास जीतने के बाद ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि उसके कई परिचित और रिश्तेदार ऐसा करके लाखों रुपये महीने घर बैठे कमा रहे हैं। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.