लखनऊ, फरवरी 2 -- डेंटल क्लीनिक पर लग रहे ट्रेड टैक्स लाइसेंस के विरोध में डेंटल डॉक्टर खुलकर सामने आ गए हैं। डॉक्टरों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की तो उन्होंने नगर आयुक्त से डेंटिस्ट की क्लीनिक की सीलिंग की कार्रवाई न करने को कहा। डिप्टी सीएम के दिलवाए समय पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आवास पहुंचे डॉक्टरों को खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि मंत्री अचानक रविवार रात को ही दिल्ली निकल गए। ट्रेड टैक्स लाइसेंस को लेकर डेंटल डॉक्टरों में आक्रोश है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) लखनऊ की सब कमेटी ट्रेड लाइसेंस के चेयरमैन डॉ. अमय त्रिपाठी ने सोमवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा के नोडल अफसर को प्रार्थना पत्र दिया। अचानक दिल्ली जाने पर डेंटल डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मंत्री की मुलाकात नहीं हो सकी। पत्र में डेंटल डॉक्टरों को विभिन्न शह...