पटना, सितम्बर 5 -- डेंटल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के प्रत्येक विभाग में पोर्टेबल एक्स-रे की सुविधा होगी। बीएमएसआईसीएल अस्पताल के 8 विभागों को पोर्टेबल एक्स-रे जल्द ही उपलब्ध कराएगा। जिससे दांतों की बीमारी का इलाज बेहतर तरीके से होगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही प्रत्येक विभाग को पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध होगी। इस संबंध में पहले बीएमएसआईसीएल को पत्र लिखा था। मशीन खरीदने का आदेश हो चुका है। डेंटल कॉलेज अस्पताल के प्रत्येक विभाग को पोर्टेबल एक्स-रे मशीन होने से मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दांतों की बीमारी से संबंधित विभाग अपने मरीज को मुंह के अंदर के एक्स-रे के लिए पैथोलॉजी में नहीं भेजेंगे। विभाग में ही मशीन से एक्स-रे हो जाएगी। मरीज को दौड़ना नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.