मुंगेर, सितम्बर 15 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में पिछले 48 घंटे में डेंगू संभावित 02 मरीज एडमिट हुए। दोनों मरीज का एनएस वन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव रहने और प्लेटलेट्स काउंट कम रहने पर डेंगू वार्ड में भर्ती करते हुए डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच हेतु सैंपल कलेक्ट किया गया है। एलाइजा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कंफर्म डेंगू की पुष्टि होगी। रविवार को बाकरपुर निवासी 18 वर्षीय महिला को तेज बुखार की शिकायत पर अस्पताल लाया गया जिसका एनएस-वन रिपोर्ट पॉजिटिव था तथा प्लेटलेटस 62 हजार था। जिसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। शनिवार को पूरबसराय निवासी एक महिला को भी एनएस वन रिपोर्ट पॉजिटिव रहने और प्लेटलेट्स काफी कम रहने पर डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों का एलाइजा जांच के लिए सैंपल कलेक्ट किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.