भदोही, सितम्बर 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में डेंगू का अब तक छह केस हो गया है। छठवां केस नगर पंचायत ज्ञानपुर के राजाबाजार में मिला है। दबे पांव डेंगू दस्तक देने लगा है। मरीजों में वृद्धि होता देख स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। डेंगू रोग से बचाव को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुल 65 गांव में दवा का छिड़काव हो चुका है। डेंगू का पहला केस भदोही शहर, दूसरा डीघ ब्लाक के धनतुलसी, तीसरा सुरियावां तो छइवां केस नगर पंचायत ज्ञानपुर में मिला है। छहों स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा का छिड़काव कराते हुए फागिंग करा दी गई है। नगरीय इलाकों में फागिंग कराने के साथ ही नाला सफाई संग झाड़ियों का काटने का काम चल रहा है। जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतों में डेंगू से बचाव को दवा का छिड़काव संग फागिंग कराया जाना है। इसके सापेक्ष पूर्व में चिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.