रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक 1226 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से चार पॉजिटिव मिले हैं। ये मामले जसपुर, दिनेशपुर, गूलरभोज और किच्छा से सामने आए हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं और डेंगू वॉलंटियर्स ने 5320 घरों का निरीक्षण किया। इसमें 11 घरों में लार्वा मिला, जबकि 26,897 बर्तनों में जांच के दौरान 16 में लार्वा पाया गया। अप्रैल से अब तक 5.28 लाख से अधिक घरों की जांच की गई है, जिनमें 768 घरों में लार्वा की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए लोगों की सतर्कता और घरों की नियमित सफाई जरूरी है। इस अभियान में आशा कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स की महत्वपूर्...