मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- विश्व मच्छर दिवस पर जनमानस को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में तीन अलग-अलग स्थलों पर विशेष जनजागरूकता गोष्ठियों की गई। जिला महिला चिकित्सालय, जिला कुष्ठ रोग निवारण कार्यालय व एएनएम प्रशिक्षण केंद्र कूकड़ा में मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया। गोष्ठी में जिला मलेरिया अधिकारी डा. अलका सिंह ने बताया कि विश्व मच्छर दिवस हर वर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है। वर्ष 1897 में इसी दिन ब्रिटिश वैज्ञानिक सर रोनाल्ड रॉस ने यह खोज की थी कि मादा ऐनोफिलीज़ मच्छर के काटने से मलेरिया फैलता है। इस खोज ने मलेरिया की रोकथाम और उपचार में बड़ी क्रांति लाई। इसलिए इस दिन को विश्वभर में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के रूप में मनाया जाता है। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डा. आभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.