आगरा, अक्टूबर 4 -- जिले में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड और वायरल बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को जिला अस्पताल की लैब से मिली रिपोर्ट में दो लोगों में डेंगू और तीन में टाइफाइड की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। डॉक्टर्स जांच रिपोर्ट के बाद ही मरीजों को दवाएं लिख रहे हैं और ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल पर सुबह के काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग जाती है। पर्चा बनवाने में मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की लैब से आई जांच रिपोर्ट में डेंगू की 40 जांच में दो पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 110 टाइफाइड की जांच में तीन लोग पीड़ित मिले हैं और 110 लोग वायरल ग्रसित हुए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के मरीजों ने डॉक्टर्स को दिखाया। ओपीडी में चिकित्सकों ने दवाएं लिखकर ऐहतिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.