बांदा, सितम्बर 20 -- बांदा। संवाददाता। मच्छर जनित बीमारी डेंगू का डर से लोग परेशान है। स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में फिर एक किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे मिला कर डेंगू से पीड़ितों की संख्या सात हो गई। उधर वायरल फीवर का प्रकोप भी थमने का नाम नही ले रहा है। बुखार से पीड़ित 12 लोगो को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। बारिश के बाद जगह जगह मच्छर पनप रहे है। इसी बीच मच्छर जनित बीमारी डेंगू लोगो को अपनी चपेट में ले रहा है। शहर के कर्बला रोड निवासी 12 वर्षीय मयंक पुत्र भरत पांडे कई दिनो से बुखार से पीड़ित है। शुक्रवार को उसने जिला अस्पताल की पैथालॉजी में डेंगू की जांच करवाई थी। जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसे मिला कर डेगू से पीड़ित लोगों की संख्या सात हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.