हजारीबाग, जुलाई 23 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। अपने अखबार हिंदुस्तान में पिछले 10 दिनों से डेंगू का डंक का समाचार प्रकाशित होने के बाद इसका असर दिखने लगा है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ कपिल मुनि कहते हैं कि हिंदुस्तान में लगातार समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई के काम में तेजी आई है। डेंगू के खतरे को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाए जाने से शहर के लोग भी जागरूक हुए हैं। जागरूकता अभियान चलाए जाने से लोग अपने घरों और आसपास के इलाकों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। लोग घर के आसपास जल जमाव नहीं होने दे रहे हैं। जल निकासी की व्यवस्था मे खुद भी लग जा रहे हैं। वही स्वास्थ्य विभाग डेंगू के खतरे के रोकथाम के उपायों पर लगातार अभियान चला रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में डेंगू के मामले नहीं बढ रहे हैं। जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.