महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में एडीज मच्छर के डंक तेज हो गया है। इससे डेंगू मरीजों में तेजी से इजाफा हो गया है। दस दिन में सात डेंगू पीड़ित मिले हैं। इससे इनकी संख्या 54 हो गई है। तेजी से बढ़ रहे डेंगू पीड़ितों को देख स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। ब्लाक सीएचसी को निरोधात्मक कार्रवाई के साथ ही जन जागरूकता व बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया है। बारिश में मच्छर जनित बीमारी होने की आशंका अधिक होती है। इसमें विशेषकर एडीज मच्छर सक्रिय हो जाते हैं। इससे बहुत जल्द लोग डेंगू के चपेट में आ रहे हैं। 20 से 30 सितंबर तक सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ऐसे में जनवरी से लेकर अब तक पीड़ितों की संख्या 54 हो गई है। स्वास्थ्य प्रशासन ने पीड़ितों में इजाफा देख बीमारी को कंट्रोल करने की पहल तेज कर दी है। निरोधात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.