लखनऊ, अक्टूबर 24 -- डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक काफी कमी देखी गई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जन जागरूकता और प्रभावी सर्विलांस, विभिन्न विभागों के समन्वय से ऐसा हो सका है। जिला मलेरिया अधिकारी एवं नगर मलेरिया इकाई की टीम ने इस साल जनवरी से अब तक 18.36 लाख घरों का सर्वे किया, जिसमें 2,833 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इसके अलावा 3.62 लाख कंटेनरों के सर्वे में 3,262 में लार्वा पाया गया। कुल 360 घरों को नोटिस भी दिया गया। 2024 में डेंगू के कुल 3,215 मामले सामने आए थे, जिसमें जनवरी 2024 से अक्तूबर 2024 तक 1,817 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, इस साल जनवरी से अब तक कुल 568 डेंगू के मामले सामने आए हैं। वर्ष 2024 में चिकनगुनिया के कुल 112 मामले थे, जिसमें जनवरी से अक्तूबर 2024 तक 95 मामले थे, जबकि इस...