नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डीयू में छात्रसंघ चुनाव के दौरान परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रचार के दौरान होने वाली गंदगी और अव्यवस्था को रोकने के लिए विश्वविद्यालय ने विशेष उपाय शुरू किए हैं। डीयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी गजे सिंह दहिया के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो रातभर परिसर में पेट्रोलिंग कर रही हैं। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों को तत्काल पुलिस के हवाले किया जाएगा। दीवारों पर अवैध पोस्टर चिपकाना, पर्चे बांटना और अन्य प्रचार सामग्री का दुरुपयोग परिसर की सुंदरता को नुकसान पहुंचाता है। इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए पहले से ही रणनीति तैयार कर ली है। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों टीमें अलग-अलग क्षेत्रों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.