जमशेदपुर, अगस्त 6 -- पी क्रिस्टोफर कामेई के पहले हाफ में किए शानदार गोल की बदौलत भारतीय सेना फुटबाल टीम (आइएएफटी) ने डूरंड कप में मंगलवार को अपनी पहली जीत दर्ज की। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए ग्रुप-सी के रोमांचक मुकाबले में इंडियन आर्मी ने नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी को 1-0 से हरा दिया। त्रिभुवन आर्मी के गोलकीपर को 29वें मिनट में ही लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया था। इसके बाद टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। इस जीत से इंडियन आर्मी को तीन अंक मिले हैं, जबकि त्रिभुवन आर्मी का अभियान तीन मैचों में मात्र एक अंक के साथ समाप्त हो गया। मैच के आरंभ में त्रिभुवन आर्मी ने बेहतर खेल दिखाया, लेकिन भारतीय सेना धीरे-धीरे लय में आ गई। खेल के 21वें मिनट में वांगडेन तमांग ने बाएं फ्लैंक से क्रिस्टोफर कामेई को एक सटीक क्रास दि...