गाजीपुर, फरवरी 1 -- यूपी के गाजीपुर जिले में माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान ददरीघाट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्नान करने के दौरान एक महिला गंगा नदी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए उसका पति भी नदी में कूद गया, लेकिन उसे भी तैरना नहीं आता था। देखते ही देखते पति-पत्नी दोनों डूबने लगे। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार ददरीघाट पर माघ पूर्णिमा की सुबह बड़ी बाग निवासी अमर ओझा अपनी पत्नी सुषमा ओझा के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। अमर ने पहले स्नान कर लिया था। इसके बाद उनकी पत्नी सुषमा स्नान के लिए पानी में उतरीं। स्नान करते-करते वह घाट से करीब 10 मीटर आगे गहरे पानी में चली गईं और अचानक डूबने लगीं। पत्नी को डूबता देख अमर ओझा ने बिना कुछ सोचे-समझे नदी में छलांग लगा दी। लेकिन अमर को भी तैर...