बदायूं, सितम्बर 8 -- एक तरफ खेतों में मक्का की फसल पक कर तैयार खड़ी है तो दूसरी तरफ बाढ़ का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे खेत में खड़ी मक्का की फसल डूब चुकी है। किसानों ने प्लास्टिक के ड्रम की नाव बनाकर उस पर बैठकर मक्का की फसल तक पहुंचकर भुंटो को तौड़कर ड्रम की नाव से घर को ला रहे हैं। इधर दो दिन से बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। जिससे गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लाक क्षेत्र दहगवां के गांव सोन सिबारक में दो दिन से बाढ़ के पानी से खेत खलियान व गांव में पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिससे खेतों में पकी खड़ी मक्का की फसल बाढ़ के पानी में डूब चुकी है। रविवार को सोन सिबारक के किसानों ने प्लास्टिक के ड्रम की एक नाव बनाकर उसके ऊपर भुंटों को तोड़कर बाढ़ के पानी में तैराकर गांव तक लाना पड़ा है। जिससे कुछ फसल हाथ लग जाये। किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.