औरंगाबाद, फरवरी 20 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के काजीचक अमरपुरा नहर में डूबने से मो. असलम के 24 वर्षीय पुत्र अहमद रज्जा उर्फ गुड्डू की मौत हो गई थी। शुक्रवार को सीओ भारतेंदु सिंह ने मृतक की मां रुबिया खातून को चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की। मृतक के चाचा गुलाम सरवर ने बताया कि अहमद शौच के लिए घर से निकले थे। रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में ग्रामीणों ने छोटकी नहर में युवक का शव तैरता देखा। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी के प्रयास से आश्रितों को अनुदान राशि मिल सकी। जुबैर अंसारी ने बताया कि मृतक अत्यंत गरीब परिवार से थे। जिला प्रशासन की तत्परता और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहायता राशि दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...