नई दिल्ली, जून 3 -- आगरा जिले में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में नहाने गईं छह लड़कियां डूब गईं। इनमें से चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। दो लड़कियों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोपहर बाद उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही हादसे में छह लड़कियों की मौत हो गई है। इनमें तीन सगी बहनें, एक चचेरी, एक मौसेरी बहन और एक उनकी रिश्तेदार थी। जिलाधिकारी ने सभी छह पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने की बात कही है। इन लड़कियों की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पानी में अठखेलियां करतीं लड़कियां नजर आ रही हैं। मृत लड़कियों में सगी बहनें मुस्कान (17), दिव्या (13), संध्या (11) नगला नाथू की रहने वाली थीं। इसी गांव की रहने वाली नयना (10) चचेरी बहन थी। नगला नहरा जलेसर रोड की रहने ...