वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में पानी में डूबने से बचाने का सिस्टम विकसित हुआ है। कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के शोधकर्ताओं की ओर से तैयार पोर्टेबल कर्ब-ड्राउनिंग मॉनिटरिंग डिवाइस मछुआरों और तैराकों के शरीर पर लगाने के बाद डूबने की आशंका के प्रारंभिक संकेत मिलने पर यह निकटवर्ती राहतकर्ताओं अथवा इससे जुड़े मोबाइल डिवाइस को तुरंत अलर्ट भेजती है। इससे समय रहते मदद पहुंचाई जा सकती है। यह सिस्टम यह हृदय गति, स्थान और जल में गहराई जैसे स्वास्थ्य संकेतकों की निरंतर निगरानी करने में भी सक्षम है। यह नवाचार मछुआरों की सुरक्षा में भी विशेष भूमिका निभा सकता है। विशेष रूप से चक्रवात जैसे गंभीर मौसम की घटनाओं के दौरान इसकी उपयोगिता अधिक हो जाएगी। इस प्रणाली के उपयोग से भारत के मछली उद्योग की स्थिरता और लचीलापन बढ़...