बेगुसराय, मई 23 -- मटिहानी, एक संवाददाता। घर से खाना खा कर मजदूरी करने की बात कह चार युवक निकले थे। परिजन आस लगाए हुए बैठे थे कि पुत्र काम कर वापस सकुशल वापस आयेगा। लेकिन होनी का कुछ और मंजूर था। परिजन को क्या पता था कि घर से एक साथ निकले चार युवक में एक ही घर वापस लौटेगा। सफापुर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद तांती ने बताया की मध्य विद्यालय बलहपुर के प्रागण में खेल मैदान के ढलाई का कार्य कह सभी युवक घर से निकले थे। लेकिन काम बंद रहने के कारण चारों युवक नयागांव गंगा नदी पहुंच गये। वहां एक के बाद एक डूबने लगे। दो युवक को तो स्थानीय लोगों के द्वारा पानी से सकुशल बाहर कर लिया गया। लेकिन कुंदन कुमार व सन्नी कुमार डूब गया। कुंदन व सन्नी का शव स्थानीय गोताखोर के माध्यम से पानी से बाहर निकाल लिया गया। चारों युवक की डूबने की सूचना गांव में आग की तर...